जानिए, आखिर क्यों लॉर्ड्स टेस्ट देखने स्टेडियम नहीं पहुंचेंगीं अनुष्का शर्मा

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैण्ड के बीच खेले जा रहे 5 मैचों की सीरिज का दूसरा टेस्ट मैच आज लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। खास बात यह है इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा स्टेडियम में नजर नहीं आएंगी। बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर अभी तक के सभी मैचों में अनुष्का शर्मा नजर आई थीं, लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट से पहले वो मुंबई लौट गई हैं।

दरअसल मामला यह है कि अनुष्का की फिल्म ‘सूई-धागा’ का ट्रेलर रिलीज होना है और माना जा रहा है वो इसके लिए ही लंदन से मुंबई वापस लौटी हैं। बताया यह भी जा रहा है कि ट्रेलर रिलीज होने के बाद अनुष्का फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हो जाएंगी। वहीं विराट 11 सितंबर तक इंग्लैंड में ही होंगे। भारत को लॉर्ड्स टेस्ट के बाद तीन टेस्ट मैच और खेलने हैं। इसके बाद टीम एशिया कप के लिए दुबई रवाना हो जाएगी।

बता दें कि पहला टेस्ट मैच बर्मिंघम में खेला गया था, जिसमे कप्तान विराट कोहली ने पहली पारी में 149 रन और दूसरी पारी में 51 रनों का योगदान दिया था, इसके बावजूद टीम को जीत हासिल नहीं हुई और भारत 31 रनों से यह मैच गंवा दिया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago