‘जब से ‘CBI से CBI’ में झगड़ा हुआ हम तो खुश हो कर दो रोटी ज़्यादा खा रहे हैं’

नई दिल्ली: सीबीआई में चल रहे विवाद पर जहां कांग्रेस ने पूरे देश में गिरफ्तारी दी है वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि किसी भी सरकार को इंस्टीट्यूशन के साथ खिलवाड़ नही करना चाहिए. हमें भी डराया गया था.  जब से ‘सीबीआई से सीबीआई’ में झगड़ा हुआ हम तो खुश होकर दो रोटी ज़्यादा खा रहे हैं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि  देश की एक-एक संस्थाओं पर सवाल खड़ा हो रहा है, कौन किसको बचा  रहा है ये सुप्रीम कोर्ट तय करेगा लेकिन सीबीआई से लोगों को डराने का काम किया जा रहा है.  अखिलेश यादव ने कहा कि राफेल डील पर बीजेपी को सभी तथ्य बताने चाहिए और इस पर जेपीसी का भी गठन हो. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं करते हैं. इलाहाबाद में अर्द्धकुंभ कुम्भ बना दिया. अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि  हमारे मुख्यमंत्री कहते हैं कि हनुमान चालीसा पढ़ो तो बन्दर भाग जाएंगे. लेकिन हनुमान चालीसा पढ़ने से तो बन्दर भागेंगे नहीं, बंदर पास आ जाएंगे.

गौरतलब है कि सीबीआई में रिश्वत के आरोपों के बाद अब लड़ाई कोर्ट तक पहुंच गई है. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश सीबीआई चीफ आलोक वर्मा की याचिका पर रिटायर जज की निगरानी में सीवीसी से जांच कराने का आदेश दिया है. इसके साथ ही मामले की सुनवाई दीपावली के बाद से लिए तय की है. वहीं दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया है और इसके बाद उनके साथ कई नेताओं ने गिरफ्तारी दी है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago