जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के लिए तिथि निर्धारित

बलिया। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आर0सी0एस0 यादव ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिला योजनातर्गत विकास खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय लिया गया है।

विकास खंड स्तर पर एथलेटिक्स, वालीबाल, कुश्ती, कबड्डी एवं भारत्तोलन विधा में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के लिए प्रति विकास खंड रुपये 12 हजार की दर से धनराशि अनुमन्य होगी। प्रतियोगिता खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से आयोजित की जायेगी।

विकास खंड पंदह के राजकीय इंटर कॉलेज सन्दवापुर, बनहरा में 12 जनवरी को, नगरा के नरहेजी इंटर कॉलेज नरही, नगरा में 16 जनवरी को, सीयर के जीएमएम इंटर कॉलेज सीयर (बेल्थरारोड) में 18 जनवरी को, मनियर के जय प्रकाश इंटर कॉलेज धर्मापुर में 20 जनवरी को, रसड़ा के इंटर कॉलेज कोटवारी में 22 जनवरी को, चिलकहर के मथुरादास महाविद्यालय चिलकहर में 24 जनवरी को, गड़वार के पायका सेंटर मिठवार में 27 जनवरी को, सोहाव के सेवा संघ इंटर कॉलेज सोहाव में 29 जनवरी को, दुबहड़ के रामदहीन सिंह इंटर कॉलेज आमघाट में 31 जनवरी को, बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय नीरुपुर में 02 फरवरी को, रेवती के जूनियर हाईस्कूल सहतवार में 04 फरवरी को, बैरिया के पायका सेंटर मधुबनी में 06 फरवरी को, मुरलीछपरा के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलनछपरा में 08 फरवरी को, बांसडीह के जूनियर हाई स्कूल बांसडीह में 10 फरवरी को, बेरुआरबारी के पायका सेंटर सुखपुरा में 11 फरवरी को, हनुमानगंज के गौरी भैया स्टेडियम सागरपाली में 13 फरवरी को एथलेटिक्स, वालीबाल, कुश्ती, कबड्डी एवं भारत्तोलन विधा में प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago