चाचा शिवपाल की पार्टी भाजपा की ‘बी टीम’ है- अखिलेश यादव

कानपुर : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव पर तंज कसते हुए उन्हें बीजेपी की ‘बी टीम’ बताया है। उन्होंने कहा कि हमें बीजेपी समेत उसकी ए, बी, सी, डी न जाने की कितनी टीमों से लड़ना है

दरअसल, समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन कर चुके शिवपाल यादव लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं। इसी पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश ने कहा, “हम दाएं-बाएं नहीं देख रहे हैं। हमें बीजेपी समेत उसकी ए, बी, सी, डी न जाने की कितनी टीमों से लड़ना है।”

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर लगातार उठते सवाल के बीच अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा, “यूपी के सीएम की भाषा है कि ‘ठोंक दो’ इसीलिए पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है।”

अखिलेश यादव ने गुजरात में तैयार हो रही स्चैचू ऑफ यूनिटी पर बीजेपी को घरेत हुए सवाल उठाए कि क्या यूपी, बिहार और एमपी ने सरदार पटेल की प्रतिमा के लिए लोहा नहीं दिया?

भाजपा सरकार पर हमलावर अखिलेश ने कहा कि सरकार गंगा को साफ करने की तारीख बार-बार बदल रही है, गंगा को साफ सिर्फ समाजवादी करेंगे। इन्होंने स्मार्ट सिटी के नाम पर गंदी सिटी, गोबर वाली सिटी बनाकर रख दी है। जो अधिकारी सरकार को खुश करने के लिए समाजवादियों को परेशान कर रहे हैं, हमारी उनपर नजर है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस से गठबंधन न करके अकेले चुनाव में उतरे अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य है कि वह चौथे नंबर की पार्टी से बेहतर प्रदर्शन कर सके।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago