गोरखपुर उपचुनाव- मैं योगी जी के बागीचे का माली बनकर रहूंगा: बीजेपी उम्‍मीदवार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर से उपचुनाव के लिए बीजेपी की तरफ उम्मीदवार बनाए जाने पर उपेंद्र शुक्ला ने अपने जज्बात बयां किए हैं। उन्होंने कहा- ”योगी जी ने जो विकास का बगीचा लगाया है यहां, उसमें मैं माली बन के सींचने का काम करूंगा।” गोरखपुर में 11 मार्च को उपचुनाव होना है। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से पांच बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। उपेंद्र शुक्ला को योगी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन उन्होंने योगी के बगीचे का माली बनने की बात कहकर उत्तराधिकारी होने की अटकलों को खारिज कर दिया। शुक्ला ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया- ”मैं योगी जी का उत्तराधिकारी नहीं हूं, मैं सिर्फ उनका प्रतिनिधि हूं।” उपेंद्र शुक्ला तीन दशकों में पहले ऐसे उम्मीदवार हैं जिनका ताल्लुक गोरखनाथ मंदिर से नहीं है। शुक्ला ने सोमवार (26 फरवरी) को कहा कि जब मुख्यमंत्री ने बीजेपी के लिए उनके योगदान को याद किया और कहा कि आदित्यनाथ की तुलना में उनकी जीत एक बड़े अंतर से होनी चाहिए, तब मंच पर उनके आंसू निकल आए थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद से गोरखपुर की सीट खाली पड़ी थी, इसलिए यहां उपचुनाव कराना जरूरी था। योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ 1989 से इस सीट पर रहे। आदित्यनाथ ने 2014 के लोकसभा में तीन लाख से ज्यादा मतों के अंतर से चुनाव जीता था। योगी ने शुक्ला के लिए सोमवार और मंगलवार को चुनावी कैंपेन में हिस्सा भी लिया। शुक्ला गोरखपुर मंडल के बीजेपी के अध्यक्ष रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रैली में कहा कि शुक्ला को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए पार्टी ने टिकट दिया।

योगी ने कहा- ”वह मुझसे 1996 से मिल रहे हैं, लेकिन कभी टिकट के लिए नहीं पूछा। उन्होंने केवल मेरे साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। इस उपचुनाव के लिए उन्हें जो टिकट मिला है वह उनके पार्टी के साथ प्रशंसा और अपमान की घड़ी में समर्पित रहने के लिए पुरस्कार स्वरूप मिला है।” शुक्ला ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के सांसद रहते हुए और पिछले 11 महीने से मुख्यमंत्री रहते हुए किए गए विकास कार्यों की वजह उन्हें मिलने वाली जीत की भी बड़ी वजह होगी। इलाके में 2 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और 3 मार्च को कांग्रेस नेता राज बब्बर चुनावी कैंपेन करेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago