Categories: नौकरी

खुशखबरी! रेलवे में 90 हजार पदों के अलावा और निकलेंगी 9500 भर्तियां

Railway Recruitment 2018: रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक और खुशखबरीं। जल्द ही भारतीय रेलवे में 9500 पदों पद और वैकेंसी निकलेंगी। रेल मंत्रालय ने ऐलान किया है कि ये वैकेंसी रेलवे सुरक्षा बल के निकाली जाएंगी। इन पदों में 50 फीसदी पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होंगी।

रेल मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट से ट्वीट कर सूचना दी है – रेलवे में 90,000 जॉब के लिये भर्ती शुरु हुई हैं, साथ ही युवाओं के लिये रेलवे प्रटेक्शन फ़ोर्स में भी शीघ्र 9,500 भर्तियां शुरू होंगी, और इसमे 50% महिलाएं होंगी।

मंत्रालय ने यह भी कहा है कि इनमें से 50 फीसदी पद महिलाओं के आरक्षित हैं।

 

फिलहाल रेलवे में ग्रुप सी और ग्रुप डी के करीब 90000 पदों पर भर्तियां निकली हुई हैं। इनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2018 है। इसमें लोको पायलट, टेक्नीशियन से लेकर ट्रेक मेंटेनर, प्वॉइंट्स मैन, हेल्पर, गेटमैन आदि शामिल हैं।

रेलवे भर्ती के पहले चरण की शुरुआत अप्रैल-मई में हो सकती है।

आईटीआई की अनिवार्यता को समाप्त किए जाने के बाद 90 हजार पदों के लिए करोड़ों उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं। 13 मार्च तक करीब 1 करोड़ 50 लाख युवा इन ग्रुप सी और डी की 90 हजार रिक्तियों के लिए आवेदन कर चुके थे। ये रेलवे द्वारा निकाली गई अब तक की सबसे बड़ी भर्ती है। एक रेलवे अधिकारी के मुताबिक नियुक्ति प्रक्रिया में डेढ़ से दो साल का समय लगने की संभावना है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago