Categories: दुनिया

क्रेडिट कार्ड मामले में मॉरिसस की राष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया

मॉरिसस की राष्ट्रपति अमीनाह गुरीब फाकिम ने क्रेडिट कार्ड प्रकरण मामले में शनिवार को इस्तीफा दे दिया। अफ्रीका की एकमात्र महिला राष्ट्राध्यक्ष गुरीब फाकिम पर आरोप है कि उन्होंने एनजीओ द्वारा मुहैया कराए गए बैंक कार्ड का इस्तेमाल अपनी निजी खरीददारी के लिए किया। हालांकि फाकिम ने वित्तिय अनियमित्ताओं के के इन आरोपों से इंकार किया है। गौरतलब है कि इसी ऑर्गेनाइजेशन में राष्ट्रपति फाकिम अनपेड डायरेक्टर भी रह चुकी हैं।

पिछले शुक्रवार को प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने ऐलान किया था कि गुरीब फाकिम इस्तीफे को राजी हो गई हैं। इससे पहले उन्होंने त्यागपत्र नहीं देने से इंकार कर दिया था। फाकिम की वकील यूसुफ मोहम्मद ने कहा कि अफ्रीका की एकमात्र महिला राष्ट्रपति फाकिम ने राष्ट्र हित में अपना इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 23 मार्च से प्रभावी माना जाएगा।

हालांकि बुधवार को उन्होंने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया था। लेकिन शनिवार को उनके वकील ने ये जानकारी दी कि वह अपना पद छोड़ देंगी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उनके रुख में परिवर्तन के क्या कारण हैं। आपको बता दें कि फाकिम अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक और जीव-विज्ञानी हैं। साथ ही वह केमिस्ट्री की प्रोफेसर भी रह चुकी हैं।

उन पर लगे आरोपों के बारे में एक स्थानीय अखबार ने हाल ही में खुलासा किया था कि फाकिम ने इटली और दुबई से शॉपिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय एनजीओ ‘प्लैनेट अर्थ इंस्टीट्यूट’ के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया था। फाकिम साल 2015 में मॉरिसस की राष्ट्रपति नियुक्त की गयी थीं। यह अंतरराष्ट्रीय संस्था जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति के जरिये शिक्षा देती है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago