बलिया। भाजपा की केन्द्र व प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों का आय दुगना करने की बात कर रहे है, वह हुआ नही। लेकिन डाई, यूरिया का दाम बढ़ा और बोरी का वजन 50 किलो से 45 किलो हो गया। ऐसे में गेहूं का समर्थन मूल्य भी तो दोगुना करना चाहिए था। देश के प्रधानमंत्री झूठ बोलते है और पूरी पार्टी को झूठ बोलने का प्रशिक्षण दे चुके है।
उक्त बातें बैरिया के पूर्व विधायक जय प्रकाश अंचल के है। जो द्वाबा के विभिन्न गांवो मे घूम कर भाजपा की पोल खोल रहे है। वहीं अखिलेश सरकार में हुए विकास कार्यो से जनता को अवगत करा रहे है।
श्री अंचल ने कहा कि भाजपा नाम बड़े दर्शन छोटे के तर्ज पर चल रही है। जनता के सुख सुविधा से कोई मतलब नही है। भाजपा सरकार में ही सृजित हुए शिक्षा मित्र एक हजार से अधिक की संख्या में अपना भविष्य सुरक्षित होने की आस में मौत की नींद सो गये। लेकिन प्रदेश सरकार तमाशाबीन बनी है। इसके लिए मुख्यम़ंत्री पर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए।
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षक-कर्मचारी आंदोलित है, लेकिन सरकार चुप है। रोजगार का दावा फेल हो गया, फिर भी दिल्ली में मोदी जी और लखनऊ में योगी जी झाल बजा रहे हैं। उन्हेने बैरिया विधान सभा में अपने कार्यकाल को स्वर्णिम बताते हुए दावा किया कि उतना कार्य किसी सरकार मे नही हुआ।
शिवपुर गंगा घाट पर पक्का पुल स्वीकृत है। उस पर अखिलेश सरकार में 325 करोड़ रुपया स्वीकृत हुआ था, लेकिन आज तक वहां पर कार्य प्रारम्भ नही हुआ। बैरिया विधान सभा मे एक नया कार्य अब तक नही शुरु हुआ है, जो भी निर्माण हो रहा है वह मेरे कार्यकाल व अखिलेश सरकार की देन है।
भाजपा निःशुल्क गैस कनेक्शन देने का ढोल पीट रही है, लेकिन हकीकत कुछ और है। सारे गैस कनेक्सन का दाम सब्सीडी से वसूला जा रहा है। कालाधन, नोटबन्दी के जुमले जुमले ही रह गये। भाजपा ने चुनाव से पहले जो सकंल्प पत्र जारी किया था, उस पर खरी तो नही उतरी लेकिन सपा ने जो घोषणा पत्र जारी किया था उसे वह पूरा भी किया। जनता सब जान गयी है। अब भाजपा को राम, धर्म, सम्प्रदाय या कोई झूठ बचा नही सकता। परेशान लोग पाई पाई का हिसाब चुकता करेंगे।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…