बिजली कटौती से लोग बेहाल, बढ़ रहा जन आक्रोश

रतसर। अनियमित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश गहरा जा रहा है। तकनीकी खराबी की बात कह कर उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी छह से 12 घंटे तक मनमाना तरीके से विद्युत कटौती कर रहे हैं।

विद्युत उपकेंद्र से बीते शुक्रवार की शाम से विद्युत की आपूर्ति तकनीकी खराबी के चलते ठप्प है। तैनात कर्मचारियों की लापरवाही का आलम यह है कि मामूली फाल्ट को ठीक करने में 6 से 8 घंटे का समय लग जा रहा है। शुक्रवार की शाम आई बारिश के बाद मेन लाइन में आई खराबी को दूर करने में 12 घंटे का समय लगा। जबकि रविवार को पूरा दिन एक ट्रांसफार्मर का जंफर ठीक करने में लग गया।

विद्युतकर्मियों की ऐसी मनमानी से लोगों में भारी गुस्सा है। भीषण गर्मी में लोगों को कई तरह की कठिनाईयों से दो चार होना पड़ रहा है। दूसरी तरफ आपूर्ति होते ही रोज फ्यूज जलने से आधी आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है।

इस बावत अधिशासी अभियंता एमएन गोयल ने बताया कि मेन लाइन में खराबी आने से कुछ दिक्कते थी उसे जल्द ही ठीक करा करके विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया गया। बारिश में हवा चलने के कारण पेड़ के डाल विद्युत तार पर टूटकर गिर जाते है। इस वजह से विद्युत आपूर्ति में दिक्कते आ रही है उसे जल्द ही दुरुस्त कराने के बाद विद्युत सप्लाई सुचारु रूप से संचालित कर दी जाती है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago