औचक निरीक्षक कर बिना मान्यता के दो विद्यालय पर जड़ा ताला, संचालकों में खलबली

बलिया। ​बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को ​जनपद के बिल्थरोड के खंड शिक्षा अधिकारी सीयर द्वारा क्षेत्र के अनाधिकृत तरीके से चल रहे विद्यालयों पर छापामारी की कार्यवाही की गयी। जहां अवैध रूप से संचालित दो स्कूलों को पूरी तरह से बंद कराया। कहीं मान्तया की कागजात में खेल कर रहे संचालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए बंद करने की चेतावनी दी। छापेमारी की खबर मिलते ही बिना मान्यता वाले स्कूलों में खलबली मच गयी।

औचक निरीक्षण के दोरा खण्ड शिक्षा अधिकारी ने दो विद्यालय विल्कुल अवैध की श्रेणी में पाया जिसे तत्काल उन्हे विद्यालय बन्द करा दिया गया। एक विद्यालय एैसा भी मिला जहां कक्षा 5 तक की मान्यता होने के बावजूद वहां कक्षा आठ की पढ़ाई करायी जा रही थी। स्कूल संचालक को फटकार लगाते हुए मान्यता के अनुसार स्कूल चलाने की चेतावनी दी। कहा है कि निकट भविष्य में औचक निरीक्षण के दौरान यदि कोई अनाधिकृत विद्यालय पकड़ा तो उन पर एफआईआर दर्ज कराकर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

ग्राम तेन्दुआ में रेलवे ढाला के ठीक नीचे इण्टर तक संचालित एक विद्यालय टीन सेड में व रेल लाईन के किनारे खुले आसमान के नीचे पाया गया। जिसके पास कोई अधीकृत कागजात नही मिला।ग्राम अखोप में देबी चन्द्रावती अनु. पाठशाला के नाम से कागजात को नहीं दिखा पाये जिसे अवैध मानकर स्कूल को तत्काल बन्द करा दिया। विद्यालय के प्रबन्धक अनिल कुमार व प्रधानाध्यापक रमेश पटेल को भविष्य में पुनः संचालित न करने की चेतावनी दी ।

सत्यवती अनु. बाल विद्यालय कक्षा पांच तक की मान्यता का कागजात मौके पर मिला जिसमें कक्षा आठ तक पठन-पाठन करते पकड़ा गया। यहां तत्काल जूनियर सेक्शन की पढ़ाई बन्द कराकर बच्चों को घर वापस भेज दिया। प्रधानाध्यापक स्वामीनाथ को पुनः न चलाने की चेतावनी दी गयी। एनएसडीएम पब्लिक स्कूल का भी निरीक्षण किया। जहां अधूरे कागजात मिलने पर कागजात को एक सप्ताह की समय सीमा के अंदर कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago