ओम प्रकाश राजभर का योगी पर हमला, कहा- मुझे नजरअंदाज करने वाले जमीन में दफन हो जायेंगे

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के सुर बगावती होते दिख रहे हैं। जहूराबाद निर्वाचन क्षेत्र से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक राजभर इस वक्त योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हैं, लेकिन अब उन्होंने सरकार के खिलाफ बगावत कर दी है। राजभर ने हाल ही में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही समर्थन वापस लेने की तरफ भी इशारा किया। राजभर ने कहा, ‘ये सरकार सोच रही है कि ओम प्रकाश राजभर को दबा दिया जाएगा, अरे ओम प्रकाश को दबाओगे तो आग लग जाएगी। ओम प्रकाश खिलवाड़ नहीं है। मेरे साथ पूरे गरीबों का साथ है, इन गरीबों का आशीर्वाद है। हम चार लोग जीत कर गए और सरकार बनी तो कुछ लोगों ने कहा कि पूर्वांचल में राजभर की सरकार बनी। पूर्वांचल में जो राजभर चाहेगा उसी की सरकार बनेगी।’

अमर उजाला के मुताबिक राजभर ने आगे कहा कि जो उन्हें नजरअंदाज करेगा, उसे जमीन में दफना दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘जो पूर्वांचल में ओम प्रकाश की ताकत को नजरअंदाज करेगा… उसे मैं जमीन में दफना दूंगा। ये ध्यान रखना। मुझे धमकी देते हैं कि सरकार से निकाल दिया जाएगा, अरे धमकी देने वाले लोगों, तेरी औकात क्या है? अंगद की तरह पैर जमाया हूं, क्या औकात है तेरी जो मेरा पैर हटा दे।’

ओम प्रकाश ने कहा कि लड़ाई अब आमने-सामने होने जा रही है। उन्होंने कहा, ‘अब जो होगा आमने-सामने होगा। अगर गरीबों की जमीन को कुछ हुआ तो साथियों डरो नहीं और जाकर इन अधिकारियों को घेर लो। बहुत ड्रामा हो गया, आज गरीब किसी तरह से कमाकर अपने सिर के ऊपर छप्पर रखा है तो ये लोग इसे उजाड़ रहे हैं और कहते हैं कि राम राज आया है।’

यूपी के मंत्री ने कहा कि राज्य में आज भी भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘आज भी सरकार में अधिकारी पैसा लेकर आवास बांट रहा है, आज भी रिश्वतखोरी हो रही है, भ्रष्टाचार मिटाने की बात कह रही है सरकार, लेकिन आज भी अधिकारी पैसा ले रहे हैं। मुझे धमकी देते हैं कि मंत्रिमंडल से हटा दूंगा। हटा दो, इस्तीफा अपनी अटेची में लेकर चलता हूं। अगर वह गठबंधन धर्म नहीं निभाएंगे तो हम भी नहीं निभाएंगे।’

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago