एक ने करवाया जमा, दूसरा मोदी ले उड़ा गरीबों की रकम- अखिलेश यादव

सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएनबी घोटाले पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के नाम पर देश के गरीबों की रकम बैंक जमा करवा ली गई अब वह रकम लेकर अमीर विदेश भाग रहे हैं। उन्होंने तंज किया कि मोदी नाम ही बड़े लोगों का होता है, एक ने रकम जमा करवाई और दूसरा मोदी उसे ले उड़ा।

 

मंगलवार को कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव भाजपा पर ही हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ छलावा कर रही है, लोगों से किया एक भी वायदा पूरा नहीं किया। चुनाव में किसानों का कर्ज माफ करने का वायदा किया था उसे भूल गए। अब किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है। उसको मिलने वाली रकम पर रईस मौज कर रहे हैं और बैंकों को चपत लगाकर विदेश भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि दावा तो विदेश से कालाधन लाने का था, लेकिन देश का ही धन विदेश जा रहा है। कहा कि सपा सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाने वाली भाजपा खुद तुष्टीकरण कर रही है।

एक्सप्रेस-वे से निवेशकों को लुभा रहे
21 फरवरी से शुरू हो रही यूपी सम्मिट पर चुटकी लेते हुए कहा कि निवेशकों को लुभाने के लिए सपा सरकार में बनाए गए एक्सप्रेस-वे की फोटो दिखाई जा रही है जबकि पहले इस पर निशाना लगाया जाता था। दिखाने के लिए अपना किया कोई नाम नहीं है तो एक्सप्रेस-वे का ही सहारा लिया जा रहा है। कहा कि कानून व्यवस्था दुरुस्त करें, यूपी 100 को एक्टिव करें, निवेशक आएंगे। इस समय केन्द्र का ही आकड़ा यहां के कानून-व्यवस्था की पोल खोल रहा है। अगर एक्सप्रेसवे के नाम पर प्रदेश में निवेश आ रहा है तो वह खुद कहने लगेंगे कि इसको भाजपा ने बनवाया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago