Categories: खेल कूद

ऋद्धिमान साहा ने सिर्फ 20 गेंदों में बनाया शतक, 1 ओवर में जड़े छह छक्के, गजब का स्ट्राइक-रेट!

कोलकाता: आईपीएल-2018 से ठीक पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने अपने तूफानी अंदाज से सभी को चौंका दिया है. साहा ने मुखर्जी ट्रॉफी टी-20 मुकाबले में धमाकेदार बैटिंग करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में शतक जड़ा डाला. 33 साल के साहा ने बीएनआर रिक्रिएशन क्लब के खिलाफ शनिवार को कालीघाट मैदान पर यह कारनामा किया.

विरोधी टीम को निर्धारित 20 ओवरों में 151/7 पर रोकने के बाद मोहन बगान के ओपनर्स साहा और कप्तान शुभमय दास ने करिश्माई साझेदारी कर 7 ओवरों में 154 रन बनाकर मैच जीत लिया. शुभमय 22 गेंदों पर 43 रन बनाकर नाबाद रहे. साहा ने 7 वें ओवर में 6 छक्के लगाए और एक गेंद वाइड रहने से इस ओवर में 37 रन बने.

ऑफिशियल मैचों में सबसे कम गेंदों में शतक जमाने की बात करें, तो यह सबसे तेज शतक है. टी-20 में ऐसा पहली बार नहीं है, जब साहा ने शतक जमाया हो. उन्होंने आईपीएल-2014 के फाइनल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए 55 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए थे. इसके बावजूद उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गई थी. इस बार साहा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago