उपचुनाव- यूपी में BJP की हालत पस्‍त, काफी आगे निकले सपा कैंडिडेट

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर संसदीय सीट के लिए हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। ताजा रुझानों में, सांत राउंड की काउंटिंग के बाद समाजवादी पार्टी ने 9,466 वोट की बढ़त ले रखी है। यहां कई राउंड की मतगणना के बावजूद सिर्फ 1 राउंड के नतीजे घोषित किए गए थे। एबीपी न्‍यूज के अनुसार, अब तक सपा के प्रवीण निषाद को 1,05,156 वोट मिले हैं, वहीं भाजपा के उपेंद्र शुक्‍ला को 95,690 वोट हासिल हुए हैं। चुनावों के नतीजे दोपहर तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।

रविवार (11 मार्च) को हुए मतदान में गोरखपुर लोकसभा सीट के लिए क्षेत्र में 43 प्रतिशत मत पड़े थे। गोरखपुर में बीजेपी की ओर से उपेंद्र शुक्ला तो कांग्रेस की ओर से सुरहिता चटर्जी करीम चुनावी मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने गोरखपुर से प्रवीण निषाद को उम्मीदवार बनाया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने सपा उम्मीदवार को समर्थन दिया है। गोरखपुर लोकसभा सीट के लिए कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, जिनका फैसला आज आने वाले नतीजों के साथ हो जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago