उपचुनाव में सपा अपने दम पर लड़ेगी चुनाव: राम गोविंद चौधरी

लोकसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान होते ही समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है. खासकर गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव को लेकर सपा ने अपनी रणनीति का खुलासा किया है. गोरखपुर में रविवार को समाजवादी पार्टी के दिग्ग्जों नेताओं ने लोकसभा उपचुनाव को लेकर अपनी रणनीति साझा की है. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा है उपचुनाव में पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुये राम गोविंद ने कहा है कि सपा सरकार की उपलब्धियों पर अपना नाम भुना रही है.

राम गोविंद ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार नौजवानों, किसानों और व्यापारियों समेत सभी वर्गो को ठग रही है. ऐसे में जनता उपचुनाव में सपा के कार्यकाल में हुये विकास कार्यो को ध्यान में रखते हुये भाजपा को करारी शिकस्त देगी. साथ ही योगी पर निशाना साधते हुये राम गोविंद ने कहा है कि प्रदेश सीएम योगी के झूठ बोलने से मठ की प्रतिष्ठा गिर रही है.

वहीं राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपाईयों द्वारा कागज के गोले फेंकने पर राम गोविंद ने सफाई दी है. जबकि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि उपचुनाव में बगैर किसी गठबंधन के सपा चुनाव लड़ेगी. सपा नेता ने दावा किया कि योगी के गढ़ में समाजवादी पार्टी भारी जीत के साथ यहां चुनाव जीतेगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago