Categories: देश

आपकी सेहत के लिए जहर है बोतलबंद पानी- रिसर्च

जब भी हम अपने घर से बाहर होते है तो अपनी प्यास बुझाने के लिए हमारे पास पहला विकल्प बोतलबंद पानी ही होता है। ऐसा हम इसलिए भी करते है क्योंकि हमें लगता है कि ऐसा करने से हम पानी से होने वाले हर तरह के संक्रमण से बच जाएंगे। इतना ही नहीं डॉक्टर भी हमें ऐसा करने की सलाह देते हैं।

उनका कहना है कि जब कभी आप घर से बाहर हो तो पानी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए आपको हमेशा बोतलबंद पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। पर क्या वाकई सेहत के लिहाज से ऐसा करना सुरक्षित है? आइए जानते है इस मसले पर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवाकर का क्या कहना है।

पिछले दस सालों में पानी से होने वाली बीमारियों ने व्यापक रूप ले लिया हैं। साथ ही पानी से होने वाले कुछ नए संक्रमण भी सामने आए हैं। जिसके बाद सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवाकर ने हाल में अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बोतलबंद पानी के लिए मना कर दिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट पर लिखा है कि, ‘बोतलबंद पानी के लिए बिल्कुल ना’।
बता दें कि भाभा रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिकों का कहना हैं कि बोतल बंद पानी को साफ करने में प्रयोग किए जाने वाले खतरनाक रसायन कई बार बोतल में ही पाएं गए हैं।
भाभा शोध संस्थान की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर सामान्य से 27 गुना ज्यादा तक ये हानिकारक रसायन बोतलबंद पानी में मौजूद होते हैं तो ये कैंसर का कारण भी बन सकते हैं।जबकि दूसरी तरफ रुजुता दिवाकर का कहना हैं कि एक लीटर बोतल पानी बनाने के लिए जमीन का तीन लीटर पानी इस्तेमाल किया जाता है। जिसके बाद उसे अत्यधिक मूल्य पर आगे बेच दिया जाता है। रुजुता लोगों से अपील करती हैं कि अपने पर्यावरण और अच्छे स्वास्थ्य के लिए, अगली बार जब कभी आप अपने घर से बाहर निकले तो आपने साथ अपने लिए पानी भी लेकर चले।
खास बात ये है कि रुजुता गर्मी से निपटने के लिए मटके के पानी में खस खस डालकर पीने की सलाह देती हैं।
उनका कहना है कि गर्मियों का ही समय ऐसा होता है जब लोग तरह-तरह के कई शरबतों का मजा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि बेल का जूस, आम पन्ना, नींबू पानी कोकुम और नारियल पानी ये सभी अच्छे विकल्प है।
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago