Categories: देश

अबू धाबी में पीएम मोदी ने किया मंदिर का शिलान्यास, विपक्ष पर साधा निशाना

यूएई के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आबू धाबी में भव्य हिंदू मंदिर का शिलान्यास कर दिया है. पीएम मोदी की पिछली यात्रा के दौरान ही वहां एक मंदिर स्थापित करने का विषय आया था और वहां के शासक ने इस पर ध्यान देने की बात कही थी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये मंदिर मानवता का एक माध्यम है.

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अबू धाबी में बनने वाले भव्य मंदिर के लिए 125 करोड़ भारतीयों की ओर से वली अहद शहजादा मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि या मंदिर ना सिर्फ वास्तुकला और भव्यता के दृष्टिकोण से अद्भुत होगा बल्कि यह पूरी दुनिया के लोगों को वसुधैव कुटुंबकम का संदेश भी देगा.’’

 

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”भारत इस बात के लिए गर्व करता है कि खाड़ी के देशों में 30 लाख से अधिक भारतीय समुदाय के लोग यहां की विकास यात्रा में भागीदार हुए है.” उन्होंने कहा, ”कई दशकों के बाद भारत का खाड़ी के देशों के साथ इतना गहरा और व्यापक नाता बना है.”

 

नोटबंदी- GST पर विपक्ष पर साधा निशाना

 

पीएम मोदी ने ओपेरा हाउस से नोटबंदी, जीएसटी के बहाने विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी को सरकार का एक सही कदम बताया. उन्होंने कहा कि 70 साल पूरी व्यवस्था को बदलने में समय लगता है. उन्होंने कहा कि मैं देश की सवा सौ करोड़ जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जो सपने आपने देखे हैं वो एक दिन जरुर पूरे होंगे.

दुबई-अबू धाबी राजमार्ग पर बनने वाला यह अबू धाबी का पहला पाषाण निर्मित मंदिर होगा. प्रधानमंत्री की यह दूसरी यूएई यात्रा है, पहली बार वह साल 2015 में यहां आये थे. अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर 55,000 वर्ग मीटर भूमि पर बनेगा.

मंदिर का निर्माण भारतीय शिल्पकार कर रहे हैं. यह 2020 में पूरा होगा और यह सभी धर्म के लोगों के लिए खुला रहेगा. बोचासनवासी श्री अक्षर पुरषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) 1907 में स्थापित सामाजिक-आध्यात्मिक हिन्दू संगठन है. यह पूरी दुनिया में 1,100 से ज्यादा मंदिरों और सांस्कृतिक परिसरों की देखरेख करता है.

बता दें कि अपनी यात्रा के आखिरी चरण में मोदी 11-12 फरवरी को ओमान का दौरा करेंगे. वह बतौर प्रधानमंत्री पहली बार इस देश का दौरा करेंगे और ओमान के सुल्तान तथा अन्य नेताओं के साथ वार्ता करेंगे. आर्थिक और कारोबारी संबंध मजबूत करने के लिए वह ओमान के प्रमुख कारोबारियों से भी बातचीत करेंगे.

 

11 फरवरी की शाम वह ओमान के सुल्तान से मिलेंगे. वह मंत्रिपरिषद के उप प्रधानमंत्री सैयद फहद बिन मजमूद अल सैद और अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद असद बिन तारिक अल सैद से भी अपनी यात्रा के दौरान मुलाकात करेंगे. ओमान में भी वह प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे. वह ओमान में शिवमंदिर भी जाएंगे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago