अपनी ही सरकार के खिलाफ 24 से फिर अनशन पर बैठेंगे यूपी के कैबिनेट मंत्री राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 27 प्रतिशत आरक्षण में बंटवारे की मांग के लिए 24 दिसंबर से उनकी पार्टी क्रमिक अनशन पर बैठेेगी। 31 तक यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश भर में चलेगा।

सोमवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से मंत्री ने कहा कि 29 को गाजीपुर में प्रधानमंत्री राजभरों की रैली को संबोधित करने जा रहे हैं। उसमें बुलाया जाएगा तो भी नहीं जाऊंगा। इसके पहले भी पीएम की कई रैलियां पूर्वांचल में हुई हैं, जहां उन्हें नहीं बुलाया गया था। कहा कि एससी/एसटी के चलते भाजपा दूसरे राज्यों में चुनाव हारी है और आगे भी हारेगी।

इस्तीफा देने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि भाजपा निकालना चाहे तो निकाल दे। मैं छोड़ने वाला नहीं हूं। राहुल गांधी के चौकीदार चोर हैं के सवाल पर कहा कि एक चोर दूसरे को चोर कह रहा है। कहा कि सपा, बसपा का गठबंधन हुआ तो भाजपा साफ हो जाएगी। 27 प्रतिशत आरक्षण का बंटवारा कर देंगे तो लड़ाई में रहेंगे।

सपा, बसपा गठबंधन में जाने के सवाल पर कहा कि भाजपा कहेगी तो चला जाऊंगा। राम मंदिर के सवाल पर कहा कि मंदिर का चढ़ावा भगवान को चढ़ता है। इसका मजा पुजारी लेते हैं। देश के नौ लाख मंदिरों में पुजारी के पदों पर भी आरक्षण लागू हो। दूसरी जाति की हिस्सेदारी के अनुसार उन्हें पुजारी पदों पर रखा जाए।

किसानों की हालत पर कहा कि डाई, यूरिया फास्फेट के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। किसानों का लागत मूल्य बढ़ा जबकि आय नहीं बढ़ी। राफेल के सवाल पर कहा कि मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस प्रकार का ड्रामा किया जाता है। यहां से कैबिनेट मंत्री जमानियां गाजीपुर के लिए रवाना हो गए।
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago