अध्यापक भर्ती में सफलता के लिए कोचिंग संचालक ने कराया परीक्षार्थियों से हवन-पूजन

बलिया। पूरे प्रदेश में अध्यापक भर्ती की 6 जनवरी को होने वाली परीक्षा में सफल होने के लिए परीक्षार्थी पूरी मेहनत कर रहे हैं। विभिन्न कोचिंग संस्थान इसकी तैयारी भी करा रहे हैं। लेकिन द्वारिकापुरी में स्थित एक संस्थान ऐसा भी है, जो परीक्षार्थियों की सफलता को लेकर इस कदर गम्भीर है कि तैयारी कराने के साथ-साथ आध्यात्मिक प्रयास पर भी उसका विशेष फोकस है।

जी हां, द्वारिकापुरी के जीनियस कोचिंग में अध्यापक भर्ती में शामिल होने वाले छात्र-छत्राओं की सफलता के लिए शुक्रवार को बकायदा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ व हवन-पूजन किया गया। उद्देश्य बस एक है, अधिक से अधिक अभ्यर्थियों की सफलता की कामना।

इसमें सभी परीक्षार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। हर एक छात्र-छात्राओं ने हवन पूजन में अपनी आहुति देकर सफलता की कामना की। इस प्रकार परीक्षार्थियों को सफलता को लेकर संस्थान कोई भी प्रयास बाकी नहीं छोड़ना चाहता है, चाहे वह शारीरिक मेहनत हो या आध्यात्मिक शक्ति के सहारे ही क्यों न हो।

इस मौके पर कोचिंग के निदेशक सनक पांडेय, अध्यापक अशोक चौबे, आनंद यादव, सतेंद्र तिवारी समेत समस्त छात्र-छात्राएं व उनके कुछ अभिभावक मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago