Categories: देश

अखिलेश से मिले शरद यादव, तीसरे मोर्चे को लेकर बन रही रणनीति

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने आज राजधानी स्थित सपा कार्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों और तीसरे मोर्चे को मजबूती प्रदान करने जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

शरद यादव मंगलवार को राजधानी लखनऊ में पिछड़ा, अल्पसंख्यक, दलित आदिवासी मंच द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

मुलाकात के बाद वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों के साथ बात करते हुए शरद यादव ने बीजेपी और उसकी विभाजनकारी रणनीति पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के नेताओं से लेकर मंत्री तक संविधान के दायरे से बाहर जाकर बोल रहे हैं। संविधान की शपथ लेने के बाद बीजेपी के नेता संविधान को चोट पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

लव जिहाद, घर वापसी जैसे मुद्दों पर बोलते हुए शरद यादव ने कहा कि क्या इन्होंने 2014 में सत्ता में आने से पहले इन मुद्दों के बारे में कहा था? जो वादे इन्होंने किये थे वो पूरे नहीं किए। इनकी वादा खिलाफी के चलते नौजवान और किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री मंदिरों के चक्कर लगा रहे हैं।

तीसरे मोर्चे के गठन पर एक सवाल के जवाब में शरद यादव ने कहा कि एक वक्त था इमरजेंसी का, उस वक्त देश में बहुत कम पार्टियां थीं। आज अगर देश के संविधान को बचाना है तो सभी को एक साथ आना होगा।

गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली जीत के लिए शरद यादव ने अखिलेश यादव, मायावती और जनता को बधाई दी।

ताजमहल को लेकर शुरू हुए विवाद पर बोलते हुए बोले कि जिसे दुनिया सातवां अजूबा मान रही है, ये उसमें मंदिर-मस्जिद की खोज में जुटे हैं। मूर्तियों को तोड़ने और सड़कों के नाम बदले जाने की उन्होंने कड़ी निंदा की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago